इंद्रावती पोस्ट

काछनगादी की तैयारियां पूरी-अपनी 22 पीढ़ियों की परंपरा निभाते हुए नेताम परिवार तैयार कर रहा बेल कांटे का झूला

9 अक्टूबर 2026 3 दिन पहले

11 वर्षीय पीहू पर सवार होंगी देवी काछन

काछनगादी की तैयारियां पूरी-अपनी 22 पीढ़ियों की परंपरा निभाते हुए नेताम परिवार तैयार कर रहा बेल कांटे का झूला

जगदलपुर इंद्रावती पोस्ट : ऐतिहासिक एवं विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के निर्विघ्न और सफल आयोजन की औपचारिक अनुमति लेने की पारंपरिक रस्म ‘काछनगादी’ को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सदियों पुरानी इस अनूठी परंपरा के अनुसार बस्तर राज परिवार के सदस्य एवं माटी पुजारी श्री कमलचंद भंजदेव दल बल के साथ शनिवार को काछन गुड़ी पहुंचेगे और बेल के काँटो से बने झूले में सवार रण की देवी काछन से पर्व के निर्विघ्न संपादन की अनुमति मांगेंगे।


       इस अलौकिक अनुष्ठान का सबसे मुख्य आकर्षण बेल के कांटों से तैयार किया जाने वाला विशेष झूला होता है, जिसे बनाने का जिम्मा लामनी स्कूलपारा निवासी जगत राम नेताम के परिवार पर है। परिवार के सदस्य जयराम नेताम ने बताया कि उनकी 22 पीढ़ियां निष्ठापूर्वक इस पवित्र सेवा कार्य को निभाती आ रही हैं और तय परंपरा के अनुसार यह कांटों का झूला शनिवार को पूरी श्रद्धा के साथ काछन गुड़ी पहुंचा दिया जाएगा।


        इस वर्ष आयोजित होने वाली रस्म में बैलाबाजार पारा निवासी लगभग 11 वर्षीय बालिका पीहू दास पर देवी काछन सवार होंगी। विद्या ज्योति स्कूल में कक्षा पांचवीं की छात्रा पीहू कांटेदार झूले पर बैठकर बस्तर दशहरा के सफल आयोजन का आशीर्वाद देंगी। इसके साथ ही विधान के अंतर्गत काछन देवी की बहन रैला देवी के स्वरूप में बालिका गुनगुन की भी विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। काछनगादी की इस पावन रस्म के संपन्न होते ही बस्तर दशहरा के पारंपरिक कार्यक्रमों का विधिवत आगाज हो जाएगा, जिसके साक्षी बनने के लिए समूचे बस्तर अंचल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु काछन गुड़ी पहुंचेंगे।

साझा
लिखने वाले
Vijay Vijay

इनकी सारी खबरें

पढ़ते-पढ़ते

संस्कृति

नदी के पत्थरों पर जीवंत हो रही बस्तर की बेलमेटल कला, शिल्पकार रामचंद्र नेताम का अनूठा नवाचार

​कोंडागांव: हस्तशिल्प और कला की नगरी के रूप में विश्वविख्यात कोंडागांव के कलाकारों की सृजनशीलता एक बार फिर चर्चा में है। अपनी पारंपरिक धरोहर को सहेजने और उसे आधुनिकता से जोड़ने की

मां दंतेश्वरी मंदिर में सदियों पुरानी परंपरा, रक्षाबंधन से पहले चढ़ाया जाता है विशेष सूती व रेशमी रक्षा धागा

दंतेवाड़ा : दक्षिण बस्तर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां दंतेश्वरी मंदिर में रक्षाबंधन पर्व को लेकर एक अनूठी और सदियों पुरानी परंपरा आज भी पूरी आस्था के साथ निभाई जा रही है। रक्षाबंधन पर्

बस्तर में 1200 श्रद्धालुओं ने इंद्रावती नदी से जल भरकर प्राचीन शिव मंदिर में किया जलाभिषेक

बस्तर क्षेत्र की समृद्ध सनातन परंपरा और भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था का अद्भुत नजारा तब देखने को मिला, जब पंचम कांवड़ यात्रा के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ सड़कों पर

रोज़ सुबह, एक बार

खबर आप तक, बिना एल्गोरिदम के।

दिन में एक बार, सिर्फ़ वही जो बस्तर के लिए मायने रखता है। कभी भी छोड़ सकते हैं, और आपका पता किसी को नहीं जाता।

न स्पैम, न विज्ञापन। सिर्फ़ खबर।

आज सूची