इंद्रावती पोस्ट

महेश कश्यप के नेतृत्व में बस्तर दशहरा समिति ने मुख्यमंत्री साय को दिया बस्तर दशहरा का आमंत्रण

9 अक्टूबर 2026 3 दिन पहले

पारंपरिक पागा पहनाकर किया मुख्यमंत्री का सम्मान,मुख्यमंत्री साय ने आयोजन की सफलता के लिए दी शुभकामनाएं

महेश कश्यप के नेतृत्व में बस्तर दशहरा समिति ने मुख्यमंत्री साय को दिया बस्तर दशहरा का आमंत्रण

जगदलपुर इंद्रावती पोस्ट : राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में बस्तर सांसद महेश कश्यप के नेतृत्व में बस्तर दशहरा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया। इस अवसर पर बस्तर दशहरा समिति के प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पारंपरिक पागा पहनाकर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्तर दशहरा  के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बस्तर दशहरा हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, आस्था और सामूहिक सहभागिता की अमूल्य विरासत है। 75 दिनों तक चलने वाला यह ऐतिहासिक पर्व माँ दंतेश्वरी की आराधना और बस्तर की जीवंत सांस्कृतिक परंपराओं का अनूठा संगम है।

उन्होंने कहा कि बस्तर दशहरा बस्तर की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और सदियों पुरानी परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व देश दुनिया के सामने बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करता है।

उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष बस्तर दशहरा के महत्वपूर्ण रस्म ‘मुरिया दरबार’ में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का आगमन हुआ था। वहीं इस वर्ष देश की प्रथम नागरिक एवं महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के मुरिया दरबार में शामिल होने की संभावना है। राष्ट्रपति महोदया को मुरिया दरबार में शामिल होने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू,प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल तथा बस्तर लोकसभा सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप द्वारा नई दिल्ली में आमंत्रित किया गया है।

बस्तर दशहरा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को बस्तर दशहरा की आगामी रस्मों,आयोजन की तैयारियों एवं परंपरागत कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री ने बस्तर की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सफलता की कामना की।

साझा
लिखने वाले
Vijay Vijay

इनकी सारी खबरें

पढ़ते-पढ़ते

संस्कृति

नदी के पत्थरों पर जीवंत हो रही बस्तर की बेलमेटल कला, शिल्पकार रामचंद्र नेताम का अनूठा नवाचार

​कोंडागांव: हस्तशिल्प और कला की नगरी के रूप में विश्वविख्यात कोंडागांव के कलाकारों की सृजनशीलता एक बार फिर चर्चा में है। अपनी पारंपरिक धरोहर को सहेजने और उसे आधुनिकता से जोड़ने की

मां दंतेश्वरी मंदिर में सदियों पुरानी परंपरा, रक्षाबंधन से पहले चढ़ाया जाता है विशेष सूती व रेशमी रक्षा धागा

दंतेवाड़ा : दक्षिण बस्तर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां दंतेश्वरी मंदिर में रक्षाबंधन पर्व को लेकर एक अनूठी और सदियों पुरानी परंपरा आज भी पूरी आस्था के साथ निभाई जा रही है। रक्षाबंधन पर्

बस्तर में 1200 श्रद्धालुओं ने इंद्रावती नदी से जल भरकर प्राचीन शिव मंदिर में किया जलाभिषेक

बस्तर क्षेत्र की समृद्ध सनातन परंपरा और भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था का अद्भुत नजारा तब देखने को मिला, जब पंचम कांवड़ यात्रा के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ सड़कों पर

रोज़ सुबह, एक बार

खबर आप तक, बिना एल्गोरिदम के।

दिन में एक बार, सिर्फ़ वही जो बस्तर के लिए मायने रखता है। कभी भी छोड़ सकते हैं, और आपका पता किसी को नहीं जाता।

न स्पैम, न विज्ञापन। सिर्फ़ खबर।

आज सूची