नारायणपुर इंद्रावती पोस्ट : कलेक्टर नम्रता जैन ने बुधवार को नारायणपुर जिले के बेनूर से भाटपाल के बीच निर्माणाधीन एनएच-130डी सड़क का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण एवं दुरुस्तीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से कार्य की विस्तृत जानकारी ली निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पाया कि सड़क निर्माण का कार्य गति पकड़ रहा है, लेकिन आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए गुणवत्ता एवं समयसीमा का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कलेक्टर नम्रता जैन ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि नारायणपुर-अंतागढ़ और कोंडागांव-बस्तर मार्ग को जोड़ने के लिहाज से यह राष्ट्रीय राजमार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है। सड़क का कार्य शीघ्र पूरा होने से स्थानीय ग्रामीणों, व्यापारियों और यात्रियों को सुगम व सुरक्षित परिवहन की सुविधा मिलेगी। इस दौरान जिला प्रशासन एवं संबंधित कार्य एजेंसी के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माणाधीन कार्यों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण
सड़क निर्माण एवं दुरुस्तीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से कार्य की विस्तृत जानकारी ली
Vijay