इंद्रावती पोस्ट

सांसद श्री महेश कश्यप के नेतृत्व में बस्तर फाइटर्स के 600 नव आरक्षकों ने जगदलपुर में चलाया सघन सफाई अभियान

4 अक्टूबर 2026

सांसद श्री महेश कश्यप ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

सांसद श्री महेश कश्यप के नेतृत्व में बस्तर फाइटर्स के 600 नव आरक्षकों ने जगदलपुर में चलाया सघन सफाई अभियान

जगदलपुर इंद्रावती पोस्ट : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 'स्वच्छता पखवाड़ा 2026' के तहत जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में जन-जागरूकता और सेवा भाव की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जहां बस्तर फाइटर्स के 600 नव आरक्षकों ने वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाकर नगरवासियों को स्वच्छता का मजबूत संदेश दिया।


​        शनिवार को लालबाग स्थित पुलिस प्रशिक्षण शाला में इस विशेष कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री महेश कश्यप उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में सांसद श्री कश्यप ने उपस्थित समस्त अधिकारियों, जवानों और नागरिकों को स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के प्रति सदैव सजग रहने तथा इसे जन-आंदोलन बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने की शपथ दिलाई। हरित और स्वस्थ पर्यावरण के संकल्प को सुदृढ़ करते हुए सांसद श्री महेश कश्यप तथा सेनानी श्री एमआर मंडावी ने कैंप परिसर में पौधरोपण भी किया।


​          शुभारंभ समारोह के उपरांत सांसद की अगुवाई में बस्तर फाइटर्स के 600 नव आरक्षकों ने पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ मिलकर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में सघन सफाई अभियान चलाया। इन जवानों ने नया बस स्टैंड, ऐतिहासिक दलपत सागर, सिरहासार चौक और गंगामुण्डा जैसे व्यस्त व सार्वजनिक क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर फैले कूड़े-कचरे को साफ कर पूरे इलाके की तस्वीर बदल दी। जवानों के इस श्रमदान ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को भी अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने के लिए गहराई से प्रेरित किया। इस पूरे आयोजन के दौरान बस्तर फाइटर्स बटालियन के जवानों के साथ ही इकाई के समस्त अधिकारी व कर्मचारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

साझा
लिखने वाले
Vijay Vijay

इनकी सारी खबरें

पढ़ते-पढ़ते

प्रशासन
लिखा Vijay प्रशासन

बस्तर में पुनर्वास का महाअभियान: 3,800 से अधिक दिव्यांगों को मिले कृत्रिम अंग और सहायता उपकरण

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शिविर का वर्चुअल शुभारंभ कर कहा दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने संवेदनशील होकर कर रही पहल*

लिखा Vijay प्रशासन

राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माणाधीन कार्यों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

सड़क निर्माण एवं दुरुस्तीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से कार्य की विस्तृत जानकारी ली

लिखा Vijay प्रशासन

रेशम से खुलेगी समृद्धि की राह : बस्तर में टसर कीट पालन और धागाकरण को बढ़ावा, बांटे गए प्रोत्साहन चेक

रेशम धागाकरण इकाई में ग्रामोद्योग विभाग एवं जिला प्रशासन बस्तर के संयुक्त तत्वावधान में टसर रेशम कीट पालन एवं रेशम धागाकरण प्रशिक्षण सह अलंकरण समारोह का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ

रोज़ सुबह, एक बार

खबर आप तक, बिना एल्गोरिदम के।

दिन में एक बार, सिर्फ़ वही जो बस्तर के लिए मायने रखता है। कभी भी छोड़ सकते हैं, और आपका पता किसी को नहीं जाता।

न स्पैम, न विज्ञापन। सिर्फ़ खबर।

आज सूची