इंद्रावती पोस्ट

रायपुर से जगदलपुर लौट रही एंबुलेंस हुई हादसे का शिकार

2 अक्टूबर 2026

रायपुर से शव लेकर जगदलपुर लौट रही एंबुलेंस हुई दुर्घटनाग्रस्त महारानी अस्पताल में कार्यरत नर्स की हुई मौत।

रायपुर से जगदलपुर लौट रही एंबुलेंस हुई हादसे का शिकार

जगदलपुर : संबलपुर के पास कल सुबह करीब 6:30 बजे हुआ हादसा, तीन लोग घायल

रायपुर से राजेंद्र खत्री का शव लेकर जगदलपुर लौट रही एंबुलेंस शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसा सुबह करीब 6:30 बजे धमतरी-जगदलपुर नेशनल हाईवे-30 पर धमतरी जिले की सीमा के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार एंबुलेंस पहले डिवाइडर से टकराई और इसके बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में महारानी अस्पताल में पदस्थ नर्स की मौत हो गई। वहीं, मृतक के परिजन समेत तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि एंबुलेंस में राजेंद्र खत्री का शव जगदलपुर लाया जा रहा था। हादसे के बाद शव और घायलों को लेकर आगे की प्रक्रिया पूरी की गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

साझा
लिखने वाले
Prabhakar Prabhakar

इनकी सारी खबरें

पढ़ते-पढ़ते

स्वास्थ्य

नारायणपुर/बस्तर : अबूझमाड़ के बच्चों को मिलेगा पोषण का सहारा, रोजाना मिलेगा पौष्टिक नाश्ता

नारायणपुर/ बस्तर :कुपोषण पर प्रहार, अबूझमाड़ के 13 हजार बच्चों को रोज मिलेगा पौष्टिक नाश्ता

बस्तर /जगदलपुर : दिल्ली में किरण सिंह देव से मिले महेश कश्यप, स्वास्थ्य की ली जानकारी और जल्द स्वस्थ होने की कामना

संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण प्रेरणादायी : महेश कश्यप

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में 6 करोड़ रुपए की लागत से शुरू हुआ आधुनिक लेवल-2 ट्रॉमा सेंटर

भारत सरकार की 12वीं पंचवर्षीय योजना के तहत देश भर में 85 ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने का प्रावधान किया गया

रोज़ सुबह, एक बार

खबर आप तक, बिना एल्गोरिदम के।

दिन में एक बार, सिर्फ़ वही जो बस्तर के लिए मायने रखता है। कभी भी छोड़ सकते हैं, और आपका पता किसी को नहीं जाता।

न स्पैम, न विज्ञापन। सिर्फ़ खबर।

आज सूची