इंद्रावती पोस्ट

बस्तर -दरभा के नन्हे कलाकारों ने बिखेरा हुनर, जोन स्तर के लिए हुए चयनित

22 अगस्त 2026

संकुल स्तरीय टैलेंट तिहार में दरभा क्षेत्र के नन्हे कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

बस्तर -दरभा के नन्हे कलाकारों ने बिखेरा हुनर, जोन स्तर के लिए हुए चयनित
दरभा। संकुल स्तरीय टैलेंट तिहार में दरभा क्षेत्र के नन्हे कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, कविता, चित्रकला सहित अलग-अलग विधाओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित शिक्षकों और अतिथियों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन जोन स्तर के लिए किया गया है। अब ये नन्हे कलाकार जोन स्तरीय आयोजन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
आयोजकों ने कहा कि टैलेंट तिहार जैसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। संकुल स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के बाद अब चयनित विद्यार्थी जोन स्तर पर दरभा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जोन स्तर की प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह है और वे अपनी प्रस्तुतियों को और बेहतर बनाने की तैयारी में जुट गए हैं।
साझा
लिखने वाले
संपादकीय डेस्क desk

इनकी सारी खबरें

पढ़ते-पढ़ते

संस्कृति

आस्था-परम्परा एवं पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा बस्तर दशहरा

बस्तर दशहरा पर्व 2026 को पूरी भव्यता और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाने के उदेश्य से मंगलवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

नदी के पत्थरों पर जीवंत हो रही बस्तर की बेलमेटल कला, शिल्पकार रामचंद्र नेताम का अनूठा नवाचार

​कोंडागांव: हस्तशिल्प और कला की नगरी के रूप में विश्वविख्यात कोंडागांव के कलाकारों की सृजनशीलता एक बार फिर चर्चा में है। अपनी पारंपरिक धरोहर को सहेजने और उसे आधुनिकता से जोड़ने की

मां दंतेश्वरी मंदिर में सदियों पुरानी परंपरा, रक्षाबंधन से पहले चढ़ाया जाता है विशेष सूती व रेशमी रक्षा धागा

दंतेवाड़ा : दक्षिण बस्तर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां दंतेश्वरी मंदिर में रक्षाबंधन पर्व को लेकर एक अनूठी और सदियों पुरानी परंपरा आज भी पूरी आस्था के साथ निभाई जा रही है। रक्षाबंधन पर्

रोज़ सुबह, एक बार

खबर आप तक, बिना एल्गोरिदम के।

दिन में एक बार, सिर्फ़ वही जो बस्तर के लिए मायने रखता है। कभी भी छोड़ सकते हैं, और आपका पता किसी को नहीं जाता।

न स्पैम, न विज्ञापन। सिर्फ़ खबर।

आज सूची