कोंडागांव (इंद्रावती पोस्ट) : 6 सितंबर को जिले के पुष्पपाल क्षेत्र के घने जंगलों में सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन पर निकले जवानों को नक्सलियों का एक गुप्त डंप मिला। जवानों ने मौके से हथियार, संचार उपकरण और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है।
सर्चिंग के दौरान मिला गुप्त ठिकाना
जिला बल और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम पुष्पपाल क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी इलाकों में गश्त पर निकली थी। सर्चिंग के दौरान जवानों को जंगल के भीतर संदिग्ध स्थिति में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डंप दिखाई वहां से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद हुई।
बरामद सामग्री की सूची:
- हथियार व उपकरण: पिस्टल और वॉकी-टॉकी सेट
- विस्फोटक सामग्री: बारूद, इलेक्ट्रिक वायर,
सुरक्षा बलों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
नक्सलियों ने इस डंप में बारूद और विस्फोटक सामग्री किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के मकसद से छिपाकर रखी थी। घटना के बाद पुष्पपाल और आसपास के सीमावर्ती जंगलों में सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान और तेज कर दिया है, ताकि इलाके में नक्सलियों की किसी भी अन्य गतिविधि पर अंकुश लगाया जा सके।