इंद्रावती पोस्ट

नीलमडगु के जंगलों से हथियारों और विस्फोटक सामग्री का डंप बरामद

3 सितंबर 2026

बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने भोपालपटनम इलाके में जारी सघन चेकिंग और अभियान के दौरान जवानों ने भारी मात्रा में अवैध गोला-बारूद जब्त किया है। जंगल में छिपाकर रखी गई यह घातक सामग्री किसी बड़ी वारदात

नीलमडगु के जंगलों से हथियारों और विस्फोटक सामग्री का डंप बरामद

सुरक्षा अधिकारियों को 1 सितंबर को मुखबिर से पक्की जानकारी प्राप्त हुई थी कि नीलमडगु क्षेत्र में नदी तट के पास झाड़ियों और पेड़ों के बीच संदिग्ध विस्फोटक सामग्री छुपाई गई है। सूचना मिलते ही संयुक्त सुरक्षा बल की टीम को बिना देर किए संबंधित इलाके के लिए रवाना किया गया।

​पेड़ के खोखले तने में छिपा था जखीरा

जंगल में तलाशी अभियान के दौरान जवानों की नजर एक कटे हुए पेड़ के खोखले हिस्से पर पड़ी। गहराई से जांच करने पर वहां लावारिस हालत में रखे गए हथियार और बारूद बरामद हुए।

​जब्त की गई प्रमुख सामग्रियां:

  • ​12 बोर का देशी कट्टा - 01
  • ​बीजीएल (BGL) राइफल (क्षतिग्रस्त) - 01
  • ​बीजीएल सेल - 08
  • ​12 बोर देशी कट्टे के जिंदा राउंड - 10
  • ​देशी कट्टा सेल कैप - 03
  • ​पेंचिस (Tool) - 01
  • ​सैन्य शैली का पिट्ठू बैग - 01

​वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन

यह पूरा सफल सर्च ऑपरेशन बीजापुर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में चलाया गया। इस अभियान को धरातल पर सफल बनाने में एसडीओपी घनश्याम कामड़े, थाना प्रभारी मुकेश पटेल, डीआरजी बीजापुर और बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) की विशेष भूमिका रही। इस बरामदगी से इलाके में किसी बड़ी संभावित घटना को टालने में सफलता मिली है।

साझा
लिखने वाले
Vijay Vijay

इनकी सारी खबरें

पढ़ते-पढ़ते

प्रशासन
लिखा Vijay प्रशासन

बस्तर में पुनर्वास का महाअभियान: 3,800 से अधिक दिव्यांगों को मिले कृत्रिम अंग और सहायता उपकरण

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शिविर का वर्चुअल शुभारंभ कर कहा दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने संवेदनशील होकर कर रही पहल*

लिखा Vijay प्रशासन

राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माणाधीन कार्यों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

सड़क निर्माण एवं दुरुस्तीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से कार्य की विस्तृत जानकारी ली

रोज़ सुबह, एक बार

खबर आप तक, बिना एल्गोरिदम के।

दिन में एक बार, सिर्फ़ वही जो बस्तर के लिए मायने रखता है। कभी भी छोड़ सकते हैं, और आपका पता किसी को नहीं जाता।

न स्पैम, न विज्ञापन। सिर्फ़ खबर।

आज सूची