इंद्रावती पोस्ट

वनपाल के 45 दिवसीय कौशल उन्नयन शिविर का समापन, 11 जवानों ने जीता स्वर्ण पदक

20 अगस्त 2026

जगदलपुर: 6 जुलाई से 19 अगस्त तक चले 45 दिवसीय 'वनपाल कौशल उन्नयन प्रशिक्षण' में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए 40 वनपाल भाग लिया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 11 वनपाल ने खेल स्पर्धाओं में गो

वनपाल के 45 दिवसीय कौशल उन्नयन शिविर का समापन, 11 जवानों ने जीता स्वर्ण पदक

​जगदलपुर: गीदम रोड स्थित वन विद्यालय में आयोजित 72वें वनपाल कौशल उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। इस 45 दिवसीय विशेष सत्र में रायपुर, दुर्ग, सरगुजा, कांकेर, बिलासपुर और जगदलपुर वृत्त के कुल 40 वनपालों ने हिस्सा लिया।

​कार्यक्रम के दौरान आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए 11 संभागियों (विक्रान्त सिंह, श्यामलाल सिदार, दिलीप कुमार, अजय सिंह, मुकेश यादव, विदेशी बनर्जी, तरूणेन्द्र रजक, संजय सलाम, चंद्रभान साहू, गुदराम मरकाम एवं बृजभूषण मानिकपुरी) ने गोल्ड मेडल हासिल किया।

​व्यावहारिक और मैदानी प्रशिक्षण पर रहा जोर:

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों और जवानों को आधुनिक वनीकरण तकनीकों से अवगत कराया गया। इसमें जीपीएस आधारित सर्वेक्षण, जल संरक्षण, आधुनिक पौधशाला प्रबंधन और वृक्षों की ऊँचाई मापने की वैज्ञानिक प्रणालियों का अभ्यास कराया गया।

​पर्यावरण संरक्षण व शैक्षणिक भ्रमण:

प्रशिक्षुओं ने बस्तर और आसपास के महत्वपूर्ण प्राकृतिक स्थलों जैसे- कांगेर वैली नेशनल पार्क, तीरथगढ़, चित्रकोट, बारसूर और कोसारटेडा बांध का दौरा कर जमीनी प्रबंधन को समझा। इसके साथ ही परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।


साझा
लिखने वाले
संपादकीय डेस्क desk

इनकी सारी खबरें

पढ़ते-पढ़ते

प्रशासन
लिखा Vijay प्रशासन

बस्तर में पुनर्वास का महाअभियान: 3,800 से अधिक दिव्यांगों को मिले कृत्रिम अंग और सहायता उपकरण

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शिविर का वर्चुअल शुभारंभ कर कहा दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने संवेदनशील होकर कर रही पहल*

लिखा Vijay प्रशासन

राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माणाधीन कार्यों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

सड़क निर्माण एवं दुरुस्तीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से कार्य की विस्तृत जानकारी ली

रोज़ सुबह, एक बार

खबर आप तक, बिना एल्गोरिदम के।

दिन में एक बार, सिर्फ़ वही जो बस्तर के लिए मायने रखता है। कभी भी छोड़ सकते हैं, और आपका पता किसी को नहीं जाता।

न स्पैम, न विज्ञापन। सिर्फ़ खबर।

आज सूची